उत्तराखंड में आज भी बरसेगी आफत की बारिश, इन जिलों में रेड अलर्ट, रहें सावधान

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज भी बरसेगी आफत की बारिश, इन जिलों में रेड अलर्ट, रहें सावधान

Rain Breaking


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है । पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । नदी नाले उफान पर पर बह रहे हैं 

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मंगलवार 12 अगस्त को हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी और नैनीताल के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है



अन्य जिलों में भी तेज बारिश के दौर होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 अगस्त तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश हो सकती है। 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे