उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन संभल कर रहने की जरुरत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन संभल कर रहने की जरुरत

Rain Alert

उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में 25 मई और फिर 28 से 30 मई तक भारी बारिश, जबकि हिमाचल में 30-31 मई को तेज बारिश का अनुमान है। 27-28 मई को ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केरल और महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर महाराष्ट्र, उत्तराखंड, केरल और कर्नाटक के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के बाकी हिस्सों और पूर्वोत्तर में अगले तीन दिन में मानसून आगे बढ़ेगा। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है, इससे पिछले 35 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मानसून अगले तीन दिनों में मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में भी पहुंच जाएगा, इससे पहले 1990 में 20 मई को मानसून महाराष्ट्र पहुंचा था।

मौसम विशेषज्ञ और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम. राजीवन ने कहा कि शुरुआती चरण में बड़े इलाके में मानसून फैलना असामान्य नहीं है। 1971 में भी मानसून ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बड़े हिस्सों को पहले दिन ही कवर किया था। इस बार भी सक्रिय मानसून की स्थिति 2 जून तक बनी रह सकती है, जिससे यह महाराष्ट्र और पूर्वी भारत में आगे बढ़ेगा।

वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है और इस क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में 25 मई और फिर 28 से 30 मई तक भारी बारिश, जबकि हिमाचल में 30-31 मई को तेज बारिश का अनुमान है। 27-28 मई को ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे