उत्तराखंड में बारिश का कहर, इन जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बारिश का कहर, इन जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट

weather alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बीते दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। नदियां उफान पर आ गई हैं । कई जगह भूस्खलन से सड़के बाधित हो गई हैं.

 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के कई जिलों में 7 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।  मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर और बागेश्वर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है

 

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अस्थाई रूप से केदारनाथ और मदमहेश्वर की यात्रा को दो दिनों के लिए रोका गया है. पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे