उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

SCHOOL

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है । पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । नदी नाले उफान पर पर बह रहे हैं 


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है । पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । नदी नाले उफान पर पर बह रहे हैं । कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

 

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भारी बारिश की आशंका जताई गई है ।  भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 13 और 14 अगस्त को उत्तराखंड के चमोली जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

जिसे देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 1-12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ -साथ जिले में संचालित होने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि आदेश कि अवहेलना करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 13 अगस्त को  देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। 

वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार पड़ने की भी आशंका जताई गई है। पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी है। 

 

5555555555

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे