उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

उत्तराखंड में बीती रात से तेज बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश से देहरादून में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया है।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बीती रात से तेज बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश से देहरादून में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया है।
मौसम के मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज सोमवार को देहरादून में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.
मौसम विभाग ने 11 अगस्त को भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में सोमवार भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जनपदों के अधिकांश स्थानों पर भी मौसम विभाग ने बारिश का अंदेशा जताया है
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






