उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, इन जिलों में आज भी अलर्ट जारी , रहें सतर्क

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, इन जिलों में आज भी अलर्ट जारी , रहें सतर्क

Rain Breaking


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। देहरादून में बीती रात से बारिश का सिलसिला जारी है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में रविवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

 

 

जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो 20 अगस्त तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे