उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, इन जिलों में आज भी अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, इन जिलों में आज भी अलर्ट जारी

rain


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है । बीते सोमवार को हुई बारिश और बर्फबारी ने ठंड में भी दस्तक दे दी है।

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में सहित ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों तक देखने को मिल रहा है। 

मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है।

जबकि अन्य जनपदों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। 

,

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे