उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का कहर , 4 जिलों में फटा बादल, तीन की मौत, कई लापता
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में फिर बारिश का कहर बरपाया है। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटना सामने आई है। एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई लोग लापता है। कुछ घायल हैं
चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में बादल फटने की घटनाएं होने से भरी नुकसान हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले में टेंडवाल गांव में एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। तो वहीं 18-20 लोग अभी भी लापता है।
इसके अलावा चमोली के देवाल ब्लॉक में बादल फटने से लगभग 20 मवेशी मलबे में दब गए हैं। जबकि पति-पत्नी लापता है। टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में बादल भी बादल फटने की घटना हुई है। गनीमत है कि यहां पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
बागेश्वर जिले के पौंसारी गांव में शुक्रवार को बादल फटने की घटना हुई है। पौंसारी गांव में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान एक घर भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अभी भी लापता है। डीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित गांव पौसारी में राहत बचाव कार्य जारी है।
विधायक सुरेश गढि़या, डीएम आशीष भटगाांई भी मौके पर पहुंचे हैं। अब तक दो महिलाओं के बरामद शव बसंती देवी और बछुली देवी के बताए जा रहे हैं। रमेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र और पूरन चंद्र लापता हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






