उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रहें सावधान
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। भारी बारिश के कारण पहाड़ के कई जिलों में आपदा जैसे हालत बने हुए हैं ।
मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसे मद्देनजर जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को 3 सितम्बर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है।
मौसम विभाग ने 1 सितम्बर को प्रदेश के 4 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है । मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में सोमवार को भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के शेष जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर शासन और प्रशासन ने हर परिस्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारियाें काे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






