उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, इन जिलों में आज रेड अलर्ट जारी , रहें सतर्क
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है । पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । नदी नाले उफान पर पर बह रहे हैं । कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
मौसम विभाग ने 13 से 16 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 13 अगस्त को राज्य केदेहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
14 अगस्त को भी बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश होने की संभावना है। 15 अगस्त को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 16 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर व चंपावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






