उत्तराखंड में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, यहां जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, यहां जानिए

rain


 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय चटख धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है। हालांकि सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी कोहरे से राहत मिल रही है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल 13 फरवरी तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। चटख धूप निकलने के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान में कमी होने से फिलहाल ठंड रहेगी। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरे से भी राहत मिलेगी।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे