उत्तराखंड में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल,यहां जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल,यहां जानिए

rain


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। सर्द हवाएं चलने के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ा रही है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।  पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में अगले दो दिन आंशिक बादल छाए  रह सकते हैं।  26 फरवरी व 27 फरवरी को कुमाऊं में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।

 

बारिश और बर्फबारी के बाद पहाडो़ं पर तापमान में गिरावट आई है। चंपावत व लोहाघाट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट के बाद चंपावत व लोहाघाट में सुबह-शाम गलन पैदा करने वाली ठंड पड़ रही है। चंपावत जिले के लोहाघाट और अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। लोहाघाट में कुमाऊं में सबसे कम -1.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे