इस दिन होने जा रही धामी कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  1. Home
  2. Dehradun

इस दिन होने जा रही धामी कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami

उत्तराखंड में 10 फरवरी को धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राज्य के कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में 10 फरवरी को धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राज्य के कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।

माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट में देश के सबसे सख्त नकलरोधी कानून लागू करने के फैसले पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून उत्तराखंड में लागू होने जा रहा है। इसमें नकल माफिया के लिए उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया जा रहा है। न्याय विभाग ने इस पर सुझाव दिए थे, जिसके बाद यह विधायी विभाग को भेजा गया था। अब सुझावों में संशोधन के बाद कानून का मसौदा दोबारा न्याय विभाग को भेज दिया गया है।

माना जा रहा है कि 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जा सकता है। ताकि 12 फरवरी को होने वाली पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा से पहले इसका अध्यादेश लाया जा सके।

इसके साथ ही 10 फरवरी को होने वाली धामी मंत्रिमंडल की बैठक में और भी कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक में पर्यटन नीति, जोशीमठ आपदा के अलावा वाहन खरीद नीति का प्रस्ताव भी आ सकता है।


 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे