उत्तराखंड में बढ़ने लगी वनाग्नि की घटनाएं, 13 स्थानों पर धधके जंगल, 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंग्लों में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश में 13 स्थानों पर जंगलों पर आग लगी। इन घटनाओं में करीब 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि 27 लाख आठ हजार 750 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंग्लों में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश में 13 स्थानों पर जंगलों पर आग लगी। इन घटनाओं में करीब 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि 27 लाख आठ हजार 750 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।
मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को गढ़वाल में सात और आरक्षित वन क्षेत्रों में 6 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं। इस वनाग्निकाल में अब तक कुल 199 घटनाओं में 183 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। जबकि 62 लाख आठ हजार 721 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के बाद वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे