जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज की अचानक बिगड़ी तबियत, देहरादून शिफ्ट

  1. Home
  2. Dehradun

जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज की अचानक बिगड़ी तबियत, देहरादून शिफ्ट

rambh


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आगरा के हाथरस में शुक्रवार शाम श्रीराम कथा के दौरान तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक खराब हो गई.। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके देहरादून एयरपोर्ट पर लाया गया  है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज को इलाज के लिए बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में इन्फेक्शन से तकलीफ हुई थी। डॉक्टरों का कहना है कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

जानकारी के अनुसार सिनर्जी के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि जगद्गुरू रात 10ः40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से रात 11ः10 बजे स्पेशल एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी छाती में इन्फेक्शन था अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। बता दें जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज की चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार हाथरस से उनके साथ आए सेवादार नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाथरस में अजय वार्ष्णेय के यहां 25 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे