UKSSSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड खालिद मलिक गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

UKSSSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड खालिद मलिक गिरफ्तार

ARREST


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के स्नातक स्तरीय परीक्षा का पर्चा लीक करने के मास्टरमाइंड खालिद मलिक को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है,

 

 

फिलहाल उसे देहरादून लाकर पूछताछ की जा रही है। खालिद की दो बहनें हिना और साबिया भी पुलिस हिरासत में हैं।  सोमवार को खालिद की बहन हिना और प्रश्न पत्र हल करने में शामिल प्रोफेसर सुमन को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद खालिद की दूसरी बहन साबिया को भी गिरफ्तार किया गया। 

बता दें 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की ओर से स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी।  परीक्षा केंद्र आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादुरपुर जट (हरिद्वार) में कुल 18 कमरे थे, जिनमें 15 कमरों में जैमर लगाए गए थे। लेकिन कमरा नंबर 9, 17 और 18 में जैमर नहीं थे। खालिद मलिक कमरा नंबर 9 में ही परीक्षा दे रहा था।

 जिसका फायदा उठाकर उसने मोबाइल से प्रश्न पत्र के तीन पेज बाहर भेजे। बाद में यह प्रश्न उसकी बहन साबिया तक पहुँचे और फिर टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत सुमन को खालिद की बहन साबिया ने प्रश्न पत्र की तस्वीरें भेजी थीं। सुमन ने इन तस्वीरों को एक अन्य व्यक्ति को भेजकर मामले को सनसनीखेज बनाने में मदद की

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि खालिद के घर पर अवैध बिजली आपूर्ति पाई गई, जिसके लिए उसके पिता के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे