उत्तराखंड में गर्मी से रोज टूट रहे रेकॉर्ड, लू को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में गर्मी से रोज टूट रहे रेकॉर्ड, लू को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी

rain

उत्तराखंड में भी गर्मी गदर मचा रही है। हालत ये है कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा रहा है। मौसम विभाग के अनामन के मुताबिक अगले 2-3 दिन तापमान में वृद्धि की आशंका है। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 16 जून तक हीटवेव चलने की भविष्यवाणी की है।


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में भी गर्मी गदर मचा रही है। हालत ये है कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा रहा है। हर किसी को मानसून वाली राहत की बारिश का इंतजार है लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं । 

 

मौसम विभाग के अनामन के मुताबिक अगले 2-3 दिन तापमान में वृद्धि की आशंका है। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 16 जून तक हीटवेव चलने की भविष्यवाणी की है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया।  दिन भर गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्री मानसून की बारिश ना होने और जलवायु परिवर्तन के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी पड़ रही है। बारिश न होने से दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

 

जबकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वही मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे