उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा, दो बसों की जोरदार भिड़ंत, मची चीख पुकार, कार भी क्षतिग्रस्त
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है।
मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार देहरादून की ओर से आ रही विश्वनाथ सेवा की बस और चार धाम यात्रा पर जा रही एक श्रद्धालुओं की बस आमने-सामने से टकरा गई है। बसों की चपेट में एक कार भी आ गई। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कार सवार तीन और बसों में बैठे दो यात्री घायल हो गए। कार सवारों को जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य दो घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। प्रथम दृष्टि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा होने की आशंका जताई गई है.
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






