उत्तराखंड में बड़ा हादसा: यहां बरसाती बहाव में बही कार, दो की मौत, एक घायल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: यहां बरसाती बहाव में बही कार, दो की मौत, एक घायल

tttt


 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई।

 

 

 

हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे व तेज बहाव के बीच रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू के दौरान करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद किए गए।

कंडोली पुल के पास हुआ हादसा

हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास हुआ। पुलिस को देर रात सूचना मिली कि तेज बरसाती बहाव में एक कार बह गई है। सूचना के बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

अंधेरे और तेज बहाव के बीच चला सर्च ऑपरेशन

मौके पर पहुंचते ही एसडीआरएफ जवानों ने तेज बहाव और खराब मौसम के बीच सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार में जयपुर, राजस्थान निवासी 20 वर्षीय अक्षय पुत्र मुकेश और दो युवतियां सवार थीं।

सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिली। एसडीआरएफ जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

युवक और दूसरी युवती के शव बरामद

घायल युवती के मिलने के बाद भी एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अक्षय और एक अन्य युवती के शव बरामद कर लिए। दोनों शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पूरी रात रेस्क्यू में जुटी रही एसडीआरएफ

तेज बरसाती बहाव, अंधेरे और खराब मौसम के बावजूद एसडीआरएफ के जवान पूरी रात सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे