उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

accident


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

 

 

देवप्रयाग क्षेत्र में पाली पुलिया के पास चंडीगढ़ से चमोली जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पाली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टैक्सी

जानकारी के अनुसार, टैक्सी चंडीगढ़ से चमोली की ओर जा रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास पाली पुलिया के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने और उसमें सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देवप्रयाग कोतवाली के कोतवाल कृष्ण कांत के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए घायलों को सीएचसी बागी देवप्रयाग पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे