उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते जल विद्युत निगम का JE गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते जल विद्युत निगम का JE गिरफ्तार

Cash Pension


   देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जल विद्युत निगम से जुड़े एक जूनियर इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

 

आरोपी की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

टेंडर भुगतान के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह विभिन्न सरकारी विभागों में टेंडर कार्य करते हैं। उन्होंने पशुलोक बैराज में एक टेंडर का कार्य किया था।

आरोप है कि उक्त कार्य के भुगतान के एवज में जूनियर इंजीनियर फैसल खान लगातार अवैध रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की जांच शुरू की।

जांच में सही पाए गए आरोप

प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।

50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ट्रैप टीम ने 21 मई को कार्रवाई करते हुए आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी काशीपुर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी

सतर्कता अधिष्ठान ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे