उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 18 IPS और 12 IAS अधिकारियों के तबादले, छह जिलों के कप्तान बदले
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चुनाव की आहट के बीच प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है।
सरकार ने बुधवार देर रात 18 आईपीएस, 12 आईएएस, दो पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, चमोली और बागेश्वर में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद बड़ा फेरबदल
निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार को लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिकों के 30 नवंबर तक स्थानांतरण करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में सरकार ने बुधवार देर रात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इन छह जिलों में बदले पुलिस कप्तान
-
ऊधमसिंह नगर: मणिकांत मिश्रा
-
पौड़ी गढ़वाल: देवेंद्र पींचा
-
नैनीताल: अर्पण यदुवंशी
-
टिहरी गढ़वाल: सरिता डोबाल
-
चमोली: अमित श्रीवास्तव द्वितीय
-
बागेश्वर: जगदीश चंद्र
कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
नैनीताल के पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय और पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है। चमोली में तैनात सुरजीत पंवार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, जबकि बागेश्वर में तैनात जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बनाया गया है।
इसके अलावा पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव, अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना और विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
आईपीएस हरीश वर्मा को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और शाहजहां जावेद खान को पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस बनाया गया है।
शासन स्तर पर भी बड़ा बदलाव, फैनई को आबकारी का जिम्मा
प्रदेश सरकार ने शासन स्तर पर भी 17 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। प्रमुख सचिव एलएन फैनई को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सचिव दिलीप जावलकर से वित्त विभाग का दायित्व वापस लिया गया है।
डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा और बृजेश कुमार संत को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. आर राजेश कुमार को सचिव एवं महानिदेशक खनन बनाया गया है।
इन आईएएस अधिकारियों के भी बदले दायित्व
-
युगल किशोर पंत – तकनीकी शिक्षा
-
रंजना राजगुरु – नियोजन
-
रीना जोशी – श्रम
-
विनीत कुमार – अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण
-
मनुज गोयल – अपर सचिव वित्त
-
मेहरबान सिंह बिष्ट – गृह
-
अभिनव शासन – अपर सचिव सहकारिता
वहीं, आईपीएस एवं विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा से खेल एवं युवा कल्याण विभाग का पदभार वापस लिया गया है।
पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी बदले दायित्व
पीसीएस अधिकारी बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक डेयरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, इलागिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा महिला विभाग का दायित्व दिया गया है।
सचिवालय सेवा की अधिकारी गरिमा रौंकली को अपर सचिव वन बनाया गया है, जबकि विक्रम सिंह यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
चुनावी तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे
गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






