देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले, 11 थानेदार बदले

  1. Home
  2. Dehradun

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले, 11 थानेदार बदले

Transfer


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए हैं।

 

 

तबादला सूची में शहर से लेकर देहात तक के 11 थानेदार शामिल हैं। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला आदेश के तहत इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को पटेलनगर से हटाकर डालनवाला का एसएचओ बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर नरेश राठौर को पटेलनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा संतोष कुंवर को एसएचओ कैंट, नरेंद्र गहलावत को एसएचओ मसूरी और देवेंद्र चौहान को एसएचओ नेहरू कॉलोनी बनाया गया है। प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

देहात क्षेत्र में भी बदले थानेदार

पुलिस फेरबदल के तहत मोहन सिंह, जो अब तक क्लेमेंटटाउन थाने के एसओ थे, का तबादला कर उन्हें रायवाला एसओ बनाया गया है। उनके स्थान पर लोकपाल परमार को क्लेमेंटटाउन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं एसआई गिरीश नेगी को एसओ प्रेमनगर, शैंकी कुमार को एसओ सेलाकुई, मनोज नौटियाल को एसओ सहसपुर और अमित कुमार शर्मा को एसओ वसंत विहार बनाया गया है।

चौकी प्रभारियों और एसएसआई की भी जिम्मेदारियां बदलीं

तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है। प्रद्युम्न नेगी को चौकी प्रभारी झाझरा, रविंद्र नेगी को एसआईएस शाखा, ओमप्रकाश को एसएसआई कैंट और प्रवीन सैनी को सभावाला चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह अरविंद पंवार को कुठालगेट चौकी प्रभारी, आशीष कुमार को बाजार चौकी पटेलनगर, प्रवीर पुंडीर को एसएसआई सहसपुर, मनमोहन नेगी को एसएसआई नेहरू कॉलोनी और संजय रावत को एसएसआई प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद कुमार को एसएसआई रायवाला, मुकेश थलेड़ी को चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश, वैभव गुप्ता को चौकी प्रभारी जाखन और सूरज कंडारी को चौकी प्रभारी कुल्हान बनाया गया है। इसके अलावा शैलेंद्र प्रसाद का तबादला थाना रानीपोखरी किया गया है। दीपक गैरोला को चौकी प्रभारी हर्रावाला और कमलेश गौड़ को चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस महकमे में किए गए इस बड़े फेरबदल के तहत 25 अन्य दरोगाओं को भी इधर से उधर किया गया है। एसएसपी के इस तबादला आदेश के बाद देहरादून के शहर और देहात क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे