उत्तराखंड - य़हां फर्नीचर वर्कशॉप में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में बुधवार रात करीब 9:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की छह फायर टेंडर गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि वर्कशॉप में रखा अधिकांश फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
नगर अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि पास में आयोजित एक शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी वर्कशॉप तक पहुंची, जिससे आग भड़क उठी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






