उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, यलो और ओरेंज अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, यलो और ओरेंज अलर्ट

weather alert

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तापमान में अत्यधिक वृद्धि की आशंका को लेकर यलो और अलर्ट भी जारी किया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तापमान में अत्यधिक वृद्धि की आशंका को लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 18 से 20 फरवरी तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, उधमसिंह नगर जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 06 से 08 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। ऐसे में इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही इसी अवधि में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 08 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में परिवर्तन के चलते फ्लू के प्रसार का ज्यादा अंदेशा है। साथ ही पहाड़ों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन की संभावना है। नदियों का जल प्रवाह बढ़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि उच्च तापमान के कारण राज्य की प्रमुख नदियों के जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है मौसम विभाग ने बांध जलाशय के अधिकारियों को सलाह दी है कि वह इस दौरान स्थिति पर बारीकी से नजर रखे एवं आवश्यक कार्यवाही करें साथ ही हिमस्खलन संभावित क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की स्थिति की बारीकी से निगरानी करने की सलाह दी जाती है वही किसानों को उचित तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है। जिससे 19 फरवरी से तीन दिन कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 फरवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आ सकता है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे