उत्तराखंड में मानसून का 'कमबैक': यहां राहत की बारिश, तो इन 5 जिलों में आफत का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वरजिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है।
देहरादून (Uttarakhand Post): पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे देहरादून के लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। शहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और पहले हल्की रिमझिम के बाद जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया।
इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम काफी सुहावना हो गया है। हालांकि, तेज बारिश की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात की रफ्तार पर भी असर पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। देहरादून में पहले जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के बाद शाम को हुई भारी बारिश से दिनभर की उमस से परेशान लोगों के चेहरे खिल गए।
अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान और चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मानसून की यह सक्रियता बनी रहेगी और कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
-
इन जिलों में येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है।
-
ऋषिकेश में दुखद हादसा: भारी बारिश के बीच ऋषिकेश से एक दुखद खबर भी सामने आई है। यहाँ 'आस्था पथ' पर घूम रही एक 9 साल की बच्ची की बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश का यह दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







