उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून, लेकिन इन जिलों में फिर होगी बाऱिश
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में तांडव मचाने के बाद मानसून पूरी तरह से विदाई ले चुका है।
मैदानी इलाकों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही तेज धूप खिलने से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा । देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज (सोमवार) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून के मौसम की बात करे तो आज देहरादून में आसमान साफ़ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमाम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






