उत्तराखंड में इस दिन तक पहुंच सकता है मानसून, जानिए यहां

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में इस दिन तक पहुंच सकता है मानसून, जानिए यहां

rain


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में बीते दिनों झोंकेदार हवाओं और झमाझम बारिश के बाद गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों ने राहत महसूस की। लेकिन अब गर्मी फिर से सताने लगी है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 11 जून तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। मानसून से पहले गर्मी अभी और सताएगी प्रदेश भर में तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में इस बार  मानसून दस दिन की देरी से 25 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे