आ गया मानसून का ताजा अपडेट, यहां 4 दिन में यहां पहुंचेगा, उत्तराखंड में भी होगी झमाझम बारिश

  1. Home
  2. Dehradun

आ गया मानसून का ताजा अपडेट, यहां 4 दिन में यहां पहुंचेगा, उत्तराखंड में भी होगी झमाझम बारिश

rain

उत्तराखंड में भी गर्मी इस साल प्रचंड रुप दिखा रही है तो धधकते जंगलों ने मुसीबत को दोगुना कर दिया है। चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ा अपडे सामने आया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून के 4 दिन में पहुंचने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 

उत्तराखंड में मौसम का हाल
उत्तराखंड में भी गर्मी इस साल प्रचंड रुप दिखा रही है तो धधकते जंगलों ने मुसीबत को दोगुना कर दिया है। चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर,अल्मोड़ा,चंपावत और पिथौरागढ़ जनपद में गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अंदेशा जताया है।
देशभर में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौर के बावजूद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं होगी, लेकिन उसके बाद टेम्परेचर 2-3 डिग्री नीचे आ सकता है। रविवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश हुई। गुजरात के द्वारका में सबसे ज्यादा 23 CM बारिश दर्ज की गई।
इसके अलावा IMD ने कहा कि नॉर्थ के दो राज्यों असम और मेघालय में सोमवार को 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों हफ्ते भर से तेज बारिश का दौर चल ही रहा है। सिक्किम के कुछ जिलों सहित कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 204 मिमी बारिश दर्ज हो सकती है।
गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, अब आगे नहीं बढ़ा
अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के चलते मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ रहा है।
25 जून तक मानसून सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है। IDM के मुताबिक ​​​​​​अगले 4 दिन में गुजरात के कई जिलों में आंधी चल सकती है। वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तीन दिन (18 से 21 जून तक) भारी बारिश हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम अगले 5 दिन रह सकता है।
नॉर्थ-ईस्ट अरब सागर और सौराष्ट्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मध्यप्रदेश में मानसून 19-20 जून तक बालाघाट, डिंडोरी से एंट्री कर सकता है। इससे पहले प्री मानसून एक्टिविटी जारी है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, छतरपुर, रायसेन समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में सोमवार तड़के गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे