रक्षाबंधन पर सरकार का बहनों को तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री सफर

  1. Home
  2. Dehradun

रक्षाबंधन पर सरकार का बहनों को तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री सफर

roadways


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) रक्षाबंधन के मौके पर 9 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम ने आदेश जारी कर दिया है।

 

 

निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गत वर्ष की भांति इस साल भी सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का फैसला लिया गया है। इसके तहत पूरी तरह से यात्रा निशुल्क रहेगी। परिवहन निगम पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से वहन की जाएगी।

यात्रा के दौरान उन्होंने सभी परिचालकों को ई-टिकट मशीन या लाॅग बुक में कहां से कहां तक लिखकर धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित करना होगा। इसकी जानकारी मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय को भेजनी होगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे