उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पिकअप वाहन, एक की मौत, दो घायल

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में हरिपूर कोटि-इच्छाडी मोटर मार्ग पर छिबरो पावर हाउस के पास शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ । बताया जा रहा है कि टमाटर से भरा पिकअप वाहन विकासनगर मंडी जा रहा था । छिबरो पावर हाउस के पास पिकअप वाहन बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.
सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीम खाई में उतकर वाहन सवार तीनों लोगों को ऊपर सड़क पर लेकर गई, लेकिन तब तब एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. वहीं अन्य दो घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की हॉस्पिटल भिजवाया गया।
हादसे में मरने वाले व्यक्ति गोविंद उम्र 28 साल पुत्र जवाहर निवासी ग्राम बुराइला था,। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए विकासनगर भिजवा दिया है। वहीं इस हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को नाम सुनील उम्र 28 साल पुत्र रमेश निवासी ग्राम मिंडाल और नरेश उम्र 28 साल पुत्र फकीरा निवासी बाईला है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों को पता करने में जुटी हुई है.
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






