उत्तराखंड बजट सत्र में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस के सभी विधायकों को किया गया निलंबित

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड बजट सत्र में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस के सभी विधायकों को किया गया निलंबित

0000

गैरसैंण में उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। आज विधायी कार्य के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। वहीं, कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के तेवर तल्ख नजर आए। सबसे पहले विपक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। इस दौरान आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया।

गैरसैंण (उत्तराखंड पोस्ट)

साथ ही विपक्ष के सदस्यों ने भर्ती घोटाला और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांगसदन में खूब हंगामा किया। जिसके चलते उन्हें एक दिन के लिए निलंबित कर दिया। मंगलवार को कांग्रेस विधायक बड़ी संख्या में विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचे और विधायकों ने गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान की मांग को लेकर हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका।

उत्तराखंड माध्यमिक अतिथि शिक्षकों ने लंबित मांगों को लेकर आज भराड़ीसैंण विधानसभा कूच का एलान किया है। शिक्षकों का कहना है सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया।

यहां जानें खास बातें-

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7.08 अनुमानित है। जो कि 2021-22 में थी 7.05 थी।

जीएसडीपी बढ़कर पहुंची 3.02 लाख करोड़ पहुंची। जो गत वर्ष 2.65 लाख करोड़ अनुमानित थी।

प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.33 लाख पहुंचीं। जो कि गत वर्ष 2.05 लाख अनुमानित थी।

प्रति व्यक्ति आय में 10.05 फीसदी की हुई बढ़ोतरी।

कांग्रेसियों ने हाथों में गन्ना लेकर किया प्रदर्शन

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे