उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज- कई जिलों में बारिश ,ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज- कई जिलों में बारिश ,ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

Rain Breaking


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में अप्रैल महीने के दौरान भी मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है।

 

 

पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जबकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के लिए कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

7 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 10 अप्रैल तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे