उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Weather Rain Alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड पोस्ट में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है।

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। 12 मई को खासतौर पर ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अधिक खराब रहने की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है। राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण प्रदेशभर में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 17 मई तक बना रह सकता है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे