उत्तराखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई जिलों में आज भी आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई जिलों में आज भी आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather Rain Alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है।

 

 

गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है। इसके साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 3 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

गुरुवार रात देहरादून में जमकर बारिश हुई, जबकि मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। लंबे समय बाद बदले मौसम से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे