उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

Rain Breaking


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 जनवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सात जिलों के लिए बारिश, आंधी और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

 

इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों में बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

 

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों से सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे