उत्तराखंड | हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के विकासनगर में एक युवक के अपहरण और हत्या के बाद लोगों में आक्रोष बना हुआ है।पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक के अपहरण और हत्या के मामले को लेकर दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में गुस्साए लोगों लोगों ने जाम लगाया। इस
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के विकासनगर में एक युवक के अपहरण और हत्या के बाद लोगों में आक्रोष बना हुआ है।पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
युवक के अपहरण और हत्या के मामले को लेकर दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में गुस्साए लोगों लोगों ने जाम लगाया। इस बीच ने बाजार भी बंद कराया। भड़की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
घटना के 4 दिन बाद भी पुलिस शव बरामद नहीं कर पाई है। शव को ढूंढने के लिए रविवार को यहां एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। उधर इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।
आपको बता दें कि 16 जनवरी की शाम घर से बाल कटवाने की बात कहकर मोती सिंह (32) कार से घर से निकला। जहां कार सहित उसका अपहरण कर लिया गया।
Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे