2027 में जनता करेगी फैसला, कांग्रेस की न्याय यात्रा सिर्फ राजनीतिक पाखंड: भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य की जनता डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में हो रहे चतुर्दिक विकास और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति दोनों को अच्छी तरह समझती है।
देहरादून (Uttarakhand Post) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अब 2027 में जनता के न्याय का समय आ गया है और कांग्रेस केवल न्याय यात्रा के नाम पर राजनीतिक पाखंड कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य की जनता डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में हो रहे चतुर्दिक विकास और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति दोनों को अच्छी तरह समझती है।
-
विकास और जनकल्याण पर जोर: भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नकलहीन परीक्षाएं, 37 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, स्वरोजगार के अवसर और चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
-
ऐतिहासिक फैसले: यूसीसी (समान नागरिक संहिता), नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से आज उत्तराखंड देश भर में एक मिसाल बन चुका है।
-
कांग्रेस पर तंज: भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता कांग्रेस के पिछले अनुभवों को भूली नहीं है। पूर्व में भी कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड के नाम पर राजनीति करने और देवभूमि की जनता (विशेषकर गढ़वाल) को अपमानित करने का काम किया था। अब दोबारा न्याय यात्रा निकालना केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है, जो पूरी तरह फ्लॉप साबित होगी।
-
ईश्वर और जनता की अदालत: तंज कसते हुए कहा गया कि जो नेता चुनाव से पहले मठ-मंदिरों में जाकर अर्जी लगाते हैं, उन्हें जनता और ईश्वर दोनों नकारा चुके हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता खुद कांग्रेस के खिलाफ अपना न्याय सुनाएगी।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






