पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  1. Home
  2. Dehradun

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

999999999


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं।

 

 

इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन से उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों को और बल मिलेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे