गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम धामी भी मौजूद

  1. Home
  2. Dehradun

गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम धामी भी मौजूद

77777777777777


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंची हैं। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले बद्रीनाथ धाम पहुंची। 

 

बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह श्रीनगर पहुंची। जहां उन्होंने गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद रहे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान विवि के चौरास परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में गोल्ड मेडलिस्टों को सम्मानित किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे