आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

  1. Home
  2. Dehradun

आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

draupadi


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए शासन एवं प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है।

कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। शाम को वह राजभवन देहरादून पहुंचेंगी और राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी। वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

 

8 नवंबर की सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन करने जाएंगी। शाम को वह वापस देहरादून पहुंचेंगी और राजभवन में गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी। यद्यपि 8 नवंबर को उनके केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षा समारोह में शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन उनके अधिकारिक कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है।

नौ नवंबर को राष्ट्रपति राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यहीं से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगी और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे