उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी

weather alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में बुधवार को मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा सकता है।

 

 

एक ओर पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

19 और 20 जून के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 और 20 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, तेज गर्जना और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

22 जून तक बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 जून तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि तापमान में शुरुआती बढ़ोतरी के बाद अगले दिनों में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस का असर जारी रहने की संभावना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे