उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट , रहें सतर्क

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट , रहें सतर्क

Weather Rain Alert

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलाें में बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने 11 सितम्बर को  सभी पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पर्वतीय जिलाें में बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने 11 सितम्बर को  सभी पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 

 

 

 मौसम विज्ञान के अनुसार, आज 11 सितंबर को उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत जिले में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज दौर की भी संभावना जताई है वहीं, राज्य के बाकी जिलों में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। 

बता दें प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 288 सड़कें बंद थी। जिसमें से बुधवार तक 101 सड़कों को खोला जा चुका है। हालांकि अभी भी 187 मार्ग बंद है। जिसमें चमोली में 31, रुद्रप्रयाग 23, पिथौरागढ़ 22, अल्मोड़ा 23, उत्तरकाशी 22, टिहरी में 20, पौड़ी 18, देहरादून 14, बागेश्वर सात, नैनीताल में छह और हरिद्वार में एक सड़क बंद है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे