उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट , आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर को देहरादून समेत नौ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
उत्तराखंड के इन 9 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
3800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हो सकती है बर्फबारी
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 3800 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।
मौसम को लेकर सतर्क रहें लोग
अक्टूबर में लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने की जरूरत है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






