उत्तराखंड में आज भी बारिश का अलर्ट, इस दिन तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज भी बारिश का अलर्ट, इस दिन तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

rain


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है।

 

मौसम विभाग ने 25 जून को प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत कई पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

26 जून को इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 जून को भी प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

29 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 29 जून तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बीच-बीच में बारिश के दौर देखने को मिलेंगे, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे