उत्तराखंड में बदलेगा मौसम- कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम- कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Rain Breaking


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है।

 

 

मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

30 अप्रैल को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज 30 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और तेज वर्षा को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

24-48 घंटे अहम, ओलावृष्टि की चेतावनी

वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले 24 से 48 घंटे मौसम के लिहाज से संवेदनशील रहेंगे। इस दौरान कई क्षेत्रों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। वाहन चालकों को भी बारिश और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

5 मई तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम निदेशक सी.एस. तोमर के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक 5 मई तक कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे