उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, रहें सतर्क

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, रहें सतर्क

LIGHTNING


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है, वहीं पर्वतीय इलाकों में बादलों ने डेरा जमा लिया है।

 

 

मौसम विभाग (IMD) ने जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालात को देखते हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 7 जून को प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

प्रशासन ने लोगों से बरतने को कहा एहतियात

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे