उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
पूर्वानुमान के मुताबिक 24 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक बताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






