उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम, लौटी सर्दी, फिर बारिश के आसार
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है।
रविवार सुबह बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। इसके अलावा हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी हिमपात दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है और ठंड काफी बढ़ गई है। मैदानी और निचले क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है।
मार्च के महीने में हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी है। तेज आंधी और बारिश के कारण खेतों में खड़ी रवि की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार 17 मार्च को भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वहीं 19 मार्च से पूरे प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






