उत्तराखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई जिलों में आज भी भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को इससे राहत मिली है और कई क्षेत्रों में ठंडक लौट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है
इसके अलावा 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं, केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






